पूर्णिमा पर किया सप्त ऋषियों का पूजन

उज्जैन। सहस्त्र औदीच्य ब्राम्हण समाज का श्रावणी उपाकर्म विधि विधान से सम्पन्न किया गया। समिति के आयुष आचार्य ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा के दिन अभा सहस्त्र औदीच्य महासभा उज्जैन एवं श्रावणी उपाकर्म समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जाने वाला श्रावणी उपाकर्म इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन सहस्त्र औदीच्य कोटिलिंगेश्वर महादेव धर्मशाला अब्दालपुरा में पं. चंदन श्यामनारायण व्यास एवं पं. राकेश शुक्ल के आचार्यत्व में विधि विधान से संपन्न हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
सप्त ऋषियों का पूजन कर यज्ञोपवीत धारण क और अंत में हवन और गोविंद माधव भगवान की आरती के साथ श्रावणी उपाकर्म पूर्ण हुआ। गोविंद दवे, उपेन्द्र पंड्या, अजय आचार्य, पं. गोपाल दवे, शैलेष दुबे, संजीव आचार्य, गजानन पाठक उपस्थित रहे।









