फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 8 मृत

3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया तक अलर्ट
मनीला, एजेंसी। फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 8 लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास 35 किलोमीटर नीचे स्थित था।
37 इमारतों को नुकसान पहुंचा
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया।फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान (फिवोल्क्स) ने बताया कि 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही। भूकंप के बाद मिंडानाओ द्वीप के छह इलाकों में सुनामी की लहरें भी दर्ज की गईं। अब तक ३७ इमारतों को नुकसान पहुंचा है।









