फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज

‘बस्तर द नक्सल स्टोरी एक सच्ची घटना पर आधारित है और इस फिल्म का ट्रेलर आज रायपुर में लॉन्च किया गया है बता दें द केरल स्टोरी फिल्म के माध्यम से सच्ची घटना को दर्शकों के सामने लाने वाले फिल्म निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन ही फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ लेकर आ रहे हैं जिसमें एक बार फिर से मुख्य किरदार में अदा शर्मा नजर आएंगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस फिल्म में नक्सलवाद के खिलाफ मैदानी जंग देखने को मिलेगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर में अदा नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं।
‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में अदा शर्मा आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें आतंकवाद के खिलाफ जंग दिखाई गई है। ट्रेलर में 76 शहीद सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने और उनके बदले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में नक्सलियों की क्रूरता देख आपकी रूह कांप जाएगी। ट्रेलर में बस्तर की एक महिला अदा के किरदार को बताती है कि उसने अपने पति के साथ-साथ बच्चा भी खोया है। हर घर से उन नक्सलियों को एक बच्चा देना पड़ता है।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी भी खास किरदार में नजर आएगीं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।









