फ्री दर्शन हमारी परंपरा, लेकिन सुविधा के बदले शुल्क गलत नहीं: तोगडिय़ा

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने मंदिरों मेंं सशुल्क दर्शन व्यवस्था के सवाल पर कहा कि मंदिरों में फ्री दर्शन व्यवस्था हमारी परंपरा रही है, लेकिन विशेष व्यवस्था के तहत शुल्क लेना भी गलत नहीं है। तिरुपति बालाजी मंदिर से सशुल्क दर्शन व्यवस्था को स्वीकार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्री तोगडिय़ा सोमवार सुबह उज्जैन आए हैं। वे यहां मंगलवार से शगुन गार्डन में शुरू हो रहे हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। उज्जैन आगमन पर सोमवार को ऑटोमोबाइल व्यापारी मनीष अग्रवाल के बुधवारिया गीता कॉलोनी स्थित निवास पर उनका स्वागत किया गया। निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित हिंदूवादी नेता व संतगण यहां मौजूद थे।
संतों से प्रार्थना-एक होकर गले लग जाओ: उत्तरप्रदेश में संतों के बीच चल रहे विवाद (शंकराचार्य-सीएम) के मुद्दे पर तोगडिय़ा ने कहा दोनों के गुरु से ४० पुराने संबंध हैं। दोनों से भी संबंध हैं लेकिन संतों को उपदेश देना मेरा धर्म नहीं है। मैं प्रार्थना करता हूं कि दोनों गले मिल जाओ और विवाद बंद करो।










