बदमाश ने पेट्रोल पंप की नोजल में आग लगा दी

रायपुर। रायपुर में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी। इससे नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे दोस्त की बाइक की टंकी में भी आग भड़क उठी। आग लगते ही बदमाश युवक थोड़ी देर वहीं खड़े होकर देखता रहा। जब आग की लपटें भड़कीं तो भाग निकला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार और पंप कर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। हालांकि समय रहते पंपकर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement









