बीवी नंबर 1 ने बेटी के साथ मिल दूसरी पर किया अटैक

घायल महिला का आरोप बेटी ने आंखों में मिर्च डाली, मां ने हमला किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार शाम को ढांचा भवन में एक व्यक्ति की बीवी नंबर 1 और 2 के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसमें पहली पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया।
सूत्रों के मुताबिक ढांचा भवन में 38 वर्षीय महिला रुकमा बाई मेहरबान सिंह के साथ रहती हैं। उस पर नीलम ने बेटी सोनम के साथ हमला कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज करा रही रुकमा बाई ने बताया कि उनके बीच रुपए के लेनदेन का विवाद है। इस कारण रविवार शाम को दोनों घर आई और बेटी सोनम ने उसकी आंख में मिर्च डाल दी और नीलम ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। रुकमा ने टॉयलेट एसिड फेंकने का आरोप भी नीलम पर लगाया है।
पुलिस जांच में अलग कहानी
इस पूरे मामले में पुलिस जांच में अलग कहानी सामने आई है। चिमनगंज टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि नीलम मेहरबानसिंह की पहली पत्नी है और सोनम उसकी बेटी है। दोनों को छोड़कर मेहरबान सिंह दूसरी पत्नी रुकमा के साथ रह रहा है। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एसिड फेंकने की बात गलत है। मेहनबान सिंह किसान है और शहरी क्षेत्र में मजदूरी भी करता है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण कायम नहीं किया है। मामले की जांच चल रही है।










