बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बिगाड़ा…

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले हालात….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन।कड़ाके की ठंड के बाद बादल और बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है। शहर में गुरुवार को सूर्योदय के पहले ही जोरदार बूंदाबांदी ने सड़कों को भिगो दिया। बादलों के कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूंध और हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगड़ गया। ऐसी स्थिति दोपहर 12 बजे तक भी बनी रही।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जनवरी में पहली बार गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के हालात बने हैं।नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इससे गहरे बादल आएंगे। इससें 26 से 28 जनवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

advertisement

बसंत पंचमी के एक दिन पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल सोमवार से ही छा रहे थे। मंगलवार रात को अचानक बूंदाबांदी होने लगी। बुधवार सुबह भी शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई।

24 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले तीन दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार रात को हल्की बारिश शहर के कई क्षेत्रों में हुई। दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे। जीवाजी वेधशाला के अनुसार रात में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

advertisement

इससे पहले 27 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। अगले चौबीस घंटे में मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। बादल छंटने के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा। पिछले सप्ताह कड़ाके की ठंड के बाद मौसम में परिवर्तन आया था और तापमान 11 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।

फसलों पर खास असर नहीं होगा

इन दिनों खेतों में गेहूं, चना, सरसों की फसलें लहलहा रही हैं। रात में हुई हल्की बारिश से इसका असर नहीं होगा। यदि बारिश तेज होती है तो गेेहूं की फसल को नुकसान हो सकता था। नए आलू की उपज बाजार में आने लगी है। किसान भी इन दिनों आलू फसल निकालने में व्यस्त हैं।

Related Articles

close