चाइनीज का ठेला लगाने वाले पर रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला, तीन घायल

उज्जैन/नागदा। पुराने बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे आपसी रंजिश के चलते चाइनीज ठेला संचालक और उसके दो कर्मचारियों पर एक शख्स ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें तीनों घायल हो गए जिन्हें जनसेवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम रवींद्र उर्फ रवि पिता कैलाश तंवर (४४) निवासी चंद्रशेखर आजाद मार्ग, अमित पिता श्यामलाल प्रजापत (४०) निवासी ढोलका, अहमदाबाद हालमुकाम गुलाब बाई कॉलोनी, नागदा और गगन पिता स्वरूप चौहान (२२) निवासी पांचाल धर्मशाला के पीछे, महिदपुर नाका है। हमले के पीछे का कारण रंजिश बताया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर नागदा थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा फरार हमलावर पंकज मीणा की तलाश की जा रही है जो आटा चक्की संचालक बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
View this post on InstagramAdvertisement









