Advertisement

बैंक खाते से निकले 34 हजार रुपए, न एपीके फाइल खोली और न ही ओटीपी शेयर किया

ग्वालियर। ग्वालियर में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। न तो कोई मैसेज आया, न एपीके फाइल खोली, न किसी से ओटीपी शेयर किया, फिर भी बैंक अकाउंट से दो बार में 34 हजार रुपए निकाल लिए गए। रुपए निकलने के कुछ घंटों बाद जब व्यक्ति को इसका पता चला तो उसने तुरंत बैंक कस्टमर केयर को फोन कर सूचना दी।

Advertisement

घटना 3 मार्च को कमल सिंह का बाग, शिंदे की छावनी की है। ठगी का पता चलते ही पीडि़त ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट यह पता लगा रहे हैं कि किन-किन अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। शिंदे की छावनी, कमल सिंह का बाग स्थित गोखले हॉस्पिटल के पास रहने वाले जितेंद्र दीक्षित के साथ यह फ्रॉड हुआ। जितेंद्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक में बचत खाते हैं। 3 मार्च को शाम 4:15 बजे उनके यूनियन बैंक खाते से 22 हजार रुपए अमनदीप सिंह के खाते में डेबिट हो गए। कुछ देर बाद एचडीएफसी बैंक खाते से 12 हजार रुपए निकलकर सचिन सैनी के खाते में पहुंच गए। दीक्षित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लेन-देन किया और न ही किसी तरह की फाइल खोली। इसके बावजूद घर बैठे ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें