भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे वल्र्डकप विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा

भगवान महाकाल ने जीत दिलवाई इसलिए दर्शन करने आया हूं…
उज्जैन। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और हाल ही टी-२० वल्र्डकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य तिलक वर्मा सोमवार दोपहर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर देहरी से बाबा महाकाल को नमन किया। इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही।
वल्र्ड कप जीतने के बाद पहली बार उज्जैन आए तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पंवार के बेटे पार्थ पंवार भी मौजूद थे। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तिलक ने कहा कि जीत के लिए प्रार्थना की थी। भगवान महाकाल ने जीत दिलवाई इसलिए दर्शन किए। भविष्य में भी इसी तरह से मेहनत करते रहेंगे, सफलता भगवान महाकाल के हाथ में है। महाकाल मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। बताया जा रहा है कि कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
क्रिकेटरों की बाबा महाकाल पर आस्था
तिलक से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। इसमें विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, कोच एवं पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर जैसे कई नाम शामिल हैं। महिला क्रिकेट टीम भी वनडे वल्र्ड कप टूर्नामेंट से पहले और जीत के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इसे टीम इंडिया की एक आस्थापूर्ण परंपरा के रूप में देखा जाता है।
View this post on Instagram









