Popup Image
Advertisement

भारतीयों में SUV का बढ़ता क्रेज! इस कार ने 8 महीने में पार किया 1 लाख बिक्री का आंकड़ा

भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हैचबैक और सेडान से हटकर ग्राहकों का रुझान तेजी से एसयूवी की ओर शिफ्ट हो रहा है जिसका असर बिक्री के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। अगस्त 2025 से मई 2026 के बीच के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा पहले से कहीं ज्यादा कड़ी हो चुकी है और कई मॉडल्स ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।

Advertisement

बिक्री के आंकड़ों में कौन सबसे आगे?

सितंबर 2025 से मई 2026 के बीच ह्यूंदै क्रेटा ने 1,51,963 यूनिट्स की बिक्री के साथ सेगमेंट लीडर की पोजीशन बरकरार रखी। लेकिन असली चौंकाने वाला नाम मारुति सुजुकी विक्टर्स का है। लॉन्च के महज 8 महीने से भी कम समय में इस एसयूवी ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर दिग्गजों को हैरत में डाल दिया। अगस्त 2025 से मई 2026 के बीच इसकी कुल थोक बिक्री 1,00,165 यूनिट्स रही।

जनवरी 2026 रहा सबसे मजबूत महीना

विक्टर्स के लिए जनवरी 2026 सबसे शानदार महीना साबित हुआ जब इसकी 15,240 यूनिट्स बिकीं। लगातार मजबूत मांग की बदौलत यह मॉडल पूरे सेगमेंट में दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।

Advertisement

मिड-साइज SUV सेगमेंट का पूरा हाल

सितंबर 2025 से मई 2026 के बीच के आंकड़े देखें तो ह्यूंदै क्रेटा 1,51,963 यूनिट्स और 27.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सेगमेंट लीडर बनी हुई है। मारुति सुजुकी विक्टर्स ने सिर्फ 8 महीने में 1,00,144 यूनिट्स की बिक्री और 18.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। टोयोटा हायराइडर 80,078 यूनिट्स के साथ तीसरे, किआ सेल्टोस 76,771 यूनिट्स के साथ चौथे और मारुति की ग्रैंड विटारा 72,762 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही।

मारुति सुजुकी ने विटारा को भी छोड़ा पीछे

एक दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी ने अपनी ही एसयूवी ग्रैंड विटारा को 27 हजार से ज्यादा यूनिट्स के अंतर से पीछे छोड़ दिया। इसके पीछे कंपनी की स्मार्ट सेल्स चैनल स्ट्रैटजी बड़ी वजह मानी जा रही है। ग्रैंड विटारा प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स के जरिए बिकती है जबकि विक्टर्स को बड़े नेटवर्क वाले Arena आउटलेट्स के जरिए बेचा जाता है। इससे मारुति दो अलग-अलग ग्राहक वर्गों को एक साथ टारगेट करने में सफल रही।

Advertisement

क्रेटा से आगे मारुति का दबदबा

अगर विक्टर्स और ग्रैंड विटारा की संयुक्त बिक्री देखें तो यह आंकड़ा 1,72,906 यूनिट्स पर पहुंचता है जो अकेले क्रेटा की 1,51,963 यूनिट्स से कहीं ज्यादा है। यानी मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी का दबदबा अब पहले से और मजबूत हो गया है।

क्यों लोगों को पसंद आ रही है यह गाड़ी?

विक्टर्स की जबरदस्त बिक्री के पीछे तीन पावरट्रेन विकल्प सबसे बड़ी वजह हैं। 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए रिफाइंड और किफायती विकल्प है। 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ 28.56 kmpl का शानदार ARAI माइलेज देता है। 1.5 लीटर CNG वेरिएंट बजट-फ्रेंडली ड्राइविंग के लिए 27.02 km/kg का माइलेज ऑफर करता है।

हाई-टेक फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी

विक्टर्स सिर्फ माइलेज के लिए नहीं बल्कि फीचर्स और सुरक्षा के लिए भी पसंद की जा रही है। CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी माउंटेड CNG टैंक दिया गया है जिससे बूट स्पेस पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आधुनिक ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है। सबसे अहम बात यह है कि इस कार ने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है जो इसे भारतीय परिवारों के लिए सबसे सुरक्षित मिड-साइज एसयूवी में से एक बनाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें