भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से आईआरसीटीसी करवाएगा पुरी और गंगासागर की यात्रा

10 रात 11 दिन के टूर के लिए खर्च करना होंगे 20 हजार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यदि आप धार्मिक यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं तो अब इससे बेहतरीन मौका नहीं मिलेगा क्योंकि आईआरसीटीसी बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। इसके तहत 20 हजार रुपए खर्च कर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, वाराणसी और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा की जा सकती है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी का विशेष प्लान है। इसमें आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों के साथ-साथ उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, नृसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी।
10 रात और 11 दिन का टूर: इस ट्रेन द्वारा यात्रियों को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और दक्षिणी स्थलों का भ्रमण करवाया। इतना ही नहीं भगवान जगन्नाथ के दर्शन, गंगा सागर में संगम स्नान, गया में पिंडदान, काशी विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। यह टूर 10 रात और 11 दिन का होगा, जहां प्रति पैसेंजर 19 हजार 990 रुपए खर्च करने होंगे।
इस तरह होगा टूर पैकेज, किराया
यात्रियों को इस टूर पैकेज के लिए इकोनॉमी श्रेणी मतलब स्लीपर के लिए सबसे कम 19 हजार 990, थर्ड एसी के लिए 32 हजार 800 रुपए और सेकंड एसी के लिए 43 हजार 250 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इसके अलावा इस टूर में रहने से लेकर खाने की सारी सुविधा दी जाएगी, साथ ही स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने की व्यवस्था, इंश्योरेंस, ऑन बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।









