आसमान में दिखेगी ग्रहों की जुगलबंदी

शा. जीवाजी वेधशाला में आज से आकाशीय अवलोकन शिविर, 29 मार्च तक चलेगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यदि आप ग्रहों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। इन दिनों आसमान में ग्रहों की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। आसमान में सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में लट्टू की तरह चमकदार शुक्र ग्रह और सिरके ऊपर मध्य में बृहस्पति ग्रह भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा शुक्ल पक्ष में प्रतिदिन चंद्रमा बढ़ता हुआ नजर आ रहा हे।
शासकीय जीवाजी वेधशाला द्वारा 23 से 29 मार्च तक आकाशीय अवलोकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका समय शाम ७ से रात ९ बजे तक रहेगा। शिविर में 10 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। शिविर के अंतर्गत प्रतिभागियों को आकाशीय जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा टेलिस्कोप से चंद्रमा की सतह के गड्ढे, सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की सतह की पट्टियां एवं उसके उपग्रहों और पृथ्वी के समीप शुक्र ग्रह को उसकी चंद्रमा की तरह कलाओं के साथ अवलोकन करवाया जाएगा। शुक्र ग्रह नीचे की स्थिति में होने के कारण शाम 7.30 बजे बाद टेलिस्कोप की परिधि से बाहर हो जाएगा। अत: इसे शाम 7.30 बजे के बाद ही देखा जा सकेगा। आसमान साफ होने पर ही इसे देखा जा सकेगा। बादल होने पर ग्रहों की जुगलबंदी को नहीं देखा जा सकेगा। शिविर मेें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 20 रुपए शुल्क रहेगा।









