भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की शर्त मानी….

टैरिफ 50 से घट कर 18 प्रतिशत हुआ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अमेरिका से ट्रेड डील पर एनडीए सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया
संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नईदिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी घोषणा कर दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50त्न से घटाकर 18त्न कर दिया है ट्रम्प ने अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25त्न पेनल्टी का ऐलान किया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50त्न हो गया था। अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि भारत पर सिर्फ 18त्न टैरिफ ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25%टैरिफ हटा देगा। ट्रंप ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टू्रथ सोशल” पर ट्रेड डील की घोषणा की।
शर्त : भारत वेनेजुएला से तेल लेगा
ट्रंप ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं। ट्रंप के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा। भारत ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत अमेरिका से 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा। वहीं, ट्रम्प के ऐलान के बाद पीएम ने एक्स पर लिखा- भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया।
ट्रम्प बोले- मोदी से बात करना सम्मान की बात
ट्रम्प ने लिखा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हमने रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई। भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई।
फायदा : सेंसेक्स 2300 अंक चढ़ा 84,000 तक पहुंचा
टैरिफ के ऐलान के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 2300 (2.40त्न) अंकों की तेजी के साथ 84,600 तक पहुंच गया। निफ्टी में भी 700 (2.75%) अंक की तेजी रही। ये 25,800 पर था। रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5त्न चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4त्न की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3त्न की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है। 1 फरवरी को बजट में एसटीटी टैक्स बढऩे के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।









