Advertisement

भारत ने हथियार बेचने में इतिहास रच दिया…

उपलब्धि : देश का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38 हजार करोड़ के पार हुआ, 80 देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात हो रहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। तीन दिन पहले खत्म हुए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का रक्षा निर्यात अब तक का सर्वाधिक दर्ज किया गया। इस दौरान 38,424 करोड़ का निर्यात किया गया है। यह उससे पहले वर्ष की तुलना में 14,802 करोड़ रुपए से 62.66 फीसदी अधिक है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वर्ष 2024-25 के दौरान देश का कुल रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपए था। बयान के अनुसार रक्षा निर्यात में सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों की हिस्सेदारी 54.84 प्रतिशत रही, जबकि निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 45.16 फीसदी दर्ज की गई है।

भारत पांच शीर्ष रक्षा आयातक देशों में शामिल

Advertisement

रक्षा क्षेत्र में शुरू किए गए मेक इन इंडिया की दिशा में यह अहम उपलब्धि है। यह भारत के उस विजन को दर्शाता है,जिसमें देश को शीर्ष रक्षा निर्यातक देशों में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा निर्यातकों तथा अन्य सभी पक्षों की सराहना की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वर्ष के दौरान सार्वजनिक रक्षा कंपनियों ने 17,353 तथा निजी कंपनियों ने 21,071 करोड़ का निर्यात किया, जबकि उसके पहले साल यह आंकड़ा क्रमश: 15,233 तथा 8,389 करोड़ रुपए था। बता दें, भारत पांच शीर्ष रक्षा आयातक देशों में शामिल है।

हम पांच शीर्ष रक्षा आयातक देशों में शामिल

Advertisement

128 से बढ़कर 145 हुई निर्यात करने वाली कंपनियां।

 भारत मिसाइल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है।

कई देश ब्रह्मोस मिसाइल और तेजस लड़ाकू विमान खरीदने के इच्छुक हैं। अभी फिलीपींस को भारत ने ब्रह्मोस बेची है।

पिछले पांच सालों में रक्षा निर्यात

2021-22      12815 करोड़
2022-23      15918 करोड़
2023-24      21083 करोड़
2024-25      23622 करोड़
2025-26      38424 करोड़

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें