Advertisement

भिखारी को ट्राले ने कुचला

उज्जैन। चामुंडा माता चौराहे के नजदीक फुटपाथ पर सो रहे एक भिखारी को ट्राले ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान सुनील पिता जमुनालाल शर्मा (57) निवासी महानंदानगर के रूप में हुई। सुनील ने कुछ वक्त पहले अपना घर छोड़ दिया था। वह चामुंडा माता मंदिर के नजदीक फुटपाथ पर ही रहता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे जब सुनील फुटपाथ पर सो रहा था तभी ट्राले के चालक ने उसके दोनों पैर कुचल दिए। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। मामले में देवासगेट पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अन्य घटना में तराना के पास पानबड़ोदिया गांव में रहने वाले 73 वर्षीय उमराव पिता कालूसिंह पंवार की चरक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उमराव सिंह दो पहिया वाहन से उज्जैन खरीदारी करने आए थे। 20 मार्च दोपहर आगर रोड पर अरविंद नगर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घायल उमराव सिंह को चरक अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था, जहां मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review