Popup Image
Advertisement

भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई कार, 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर कंटेनर से स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।

Advertisement

हादसा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई।

उधर, आगरा के रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था, जिससे स्कॉर्पियो जा टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर ही गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Advertisement

कार में सवार थे 12 लोग

हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए गए हैं। नौ लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें