मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

By AV NEWS

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन वस्तुओं का दान करने से जीवन के सभी कष्ट, दुख-दर्द और परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है. जीवन में खुशियां आती हैं. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया दान कभी भी समाप्त नहीं होता है.

जानते हैं किन चीजों का करना चाहिए मकर संक्रांति पर दान, ताकि सूर्य भगवान और शनिदेव का आशीर्वाद मिल सके. वैसे तो आमतौर पर लोग तिल, गुड़, खिचड़ी का ही दान करते हैं, लेकिन आप नीचे बताए गए वस्तुओं का भी दान करके सुख की प्राप्ति कर सकते हैं.

1- तिल का दान

शास्त्रों में मकर संक्रान्ति को तिल संक्रान्ति भी कहा जाता है। काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। विशेषकर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु के साथ-साथ पितर भी तिल दान करने से प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से शनि दोष भी दूर होता है।

2- खिचड़ी का दान

मकर संक्रान्ति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का सेवन करने से सभी प्रकार के परेशानियों का अंत होता है। इस दिन कच्ची खिचड़ी का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रान्ति पर चावल और काली उड़द की दाल का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है साथ ही कुंडली में गुरु, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

3- गुड़ का दान

मकर संक्रान्ति पर गुड़ और गुड़ से बनी चीजों को दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से होता है। मकर संक्रान्ति पर गुड़ दान करने पर शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से करियर में तरक्की और समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है।

4- गर्म कपड़े या कंबल का दान

मकर संक्रान्ति पर ऊनी कपड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद को ऊनी कपड़े, कंबल आदि का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है और गरीबों का आशीर्वाद मिलता है।

5– देसी घी का दान

मकर संक्रान्ति के दिन देसी घी और इससे बनी मिठाइयों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए मकर संक्रान्ति पर देसी घी का दान किया जाता है।

6- नमक का दान

मकर संक्रान्ति पर नमक दान करने से विशेष लाभ मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रान्ति पर नमक के दान से अनिष्टों और बुरी ऊर्जाओं का नाश होता है।

7- रेवड़ी का दान

मकर संक्रान्ति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों को रेवड़ी (Revadi) का दान देने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।

8- पशु-पक्षियों को भोजन दान

मकर संक्रान्ति के दिन पक्षियों को दाना और भूखे जानवरों को भोजन खिलाना अत्यंत फलकारी माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी ब्राह्मण को गौ-दान करना और गाय को चारा खिलाना भी बेहद शुभ होता है।

9- सुहाग सामग्री का दान

मकर संक्रान्ति के विशेष अवसर पर किसी सुहागन स्त्री को सुहाग का सामान (wedding material) अवश्य दान करें। आप इस दान में बिंदी, सिन्दूर, मेहंदी, आलता, लाल वस्त्र और श्रृंगार से जुड़ी बहुत सी चीजों को शमिल कर सकते हैं।

10- नए वस्त्रों का दान

आपकी क्षमता के अनुसार मकर संक्रान्ति पर गरीबों और जरूरमंदों को नए कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को हर तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है साथ ही मृत्यु का भय समाप्त होता है।

Share This Article