Popup Image
Advertisement

मतदान केंद्रों पर सेवादल कार्यकर्ता होंगे तैनात..

लगातार हारने वाली सीट पर कांग्रेस की तैयारी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: जिले की तीन सीट सहित प्रदेश की ६६ सीटों पर कांग्रेस को कई चुनावों से लगातार पराजय मिल रही है। इन सीट पर सफलता के लिए कांग्रेस कई रणनीति बनाकर काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा इसी क्रम में लगातार हारने वाले क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सेवादल के दस-दस कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। 30 से 35 मतदान केंद्रों पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

विधानसभा चुनाव में तैनाती और तैयारियों के लिए सेवादल संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों का होगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव अनुसार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए सेवादल का पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की भूमिका सुनिश्चित करना है।

अभी ब्लाक स्तर पर सेवादल की इकाई गठित कर ली गई है। ब्लाक अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारियों को जिन मतदान केंद्रों पर कांग्रेस निरंतर हार रही है, वहां 30 से 35 बूथ पर बूथ प्रभारी और 10-10 कार्यकर्ता नियुक्ति के लिए कहा है। जो बूथ प्रभारी हारे हुए बूथ पर कांग्रेस को जीत दिलवाएंगे, उन्हें सेवादल योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा। सेवादल की जिला इकाईयों को इसके लिए सक्रिय रहने के निर्देश प्रदेश इकाई ने दिए हैं।

Advertisement

चुनावी के बहाने युवा नेतृत्व की तैयारी

कांग्रेस विधानसभा चुनाव के साथ प्रदेश में पार्टी में नया नेतृत्व भी तैयार कर रही है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पीढ़ी परिवर्तन की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बहाने युवाओं को आगे किया गया है। पार्टी चाहती है कि नया नेतृत्व तैयार हो।

मतदान केंद्र पर सर्वाधिक ध्यान

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के संगठन से मुकाबला करने के लिए इस बार मतदान केंद्र पर सर्वाधिक ध्यान केंद्रित किया है। बूथ, सेक्टर और मंडलम बनाने के बाद सहयोगी संगठनों को भी बड़े-बड़े कार्यक्रम करने के स्थान पर मतदान केंद्र स्तर पर फोकस करने के लिए कहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें