मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

तबादला : रात डेढ़ बजे मोहन सरकार ने 11 आईएएस इधर-उधर किए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मोहन सरकार ने रात 2 बजे 11 आईएएस बदल डाले। चार महीने पहले जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए दीपक सक्सेना को हटा दिया गया है। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस मनीषसिंह को लाया गया है। सिंह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। सक्सेना ग्वालियर में आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं।
सिंह उज्जैन-इंदौर में कलेक्टर रह चुके हैं। जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सरकार की छवि बनाने वाले इस विभाग के आयुक्त रहते हुए उन्होंने इस विभाग का ढर्रा सुधार दिया था। इतना ही नहीं उनके आयुक्त रहते सरकार की छवि भी शानदार तरीके से गढ़ी गई थी। मीडियाकर्मी और मीडिया घरानों से बेहतर ताल्लुकात रखने वाले सिंह को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से यह तय है कि सरकार अपने महत्वपूर्ण कामों को जमीन पर दिखाने की तैयारी में है। सिंह को सख्त और कार्य करने वाला अफसर माना जाता है। मैदानी पकड़ वाले सिंह जहां भी रहे अपने काम से उन्होंने अलग छाप छोड़ी हैं। जनसंपर्क में फिर से लाने की वजह भी उनका काम ही है।
स्वास्थ्य विभाग की कमान अशोक बर्णवाल को
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से पदस्थ 2000 बैच के प्रमुख सचिव संदीप यादव को भी हटा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी 1991 बैच के अशोक बर्णवाल को दी गई है। इस बदलाव का कारण इंदौर के भागीरथपुरा के दूषित पानी कांड को माना जा रहा है।
यूं बदली जिम्मेदारी
अफसर पूर्व पदस्थापना नई पदस्थापना
अजय गुप्ता संचालक, कृषि एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी
अभिजीत अग्रवाल आबकारी आयुक्त एमडी सहकारी विपणन संघ
उमाशंकर भार्गव अपर सचिव, राजभवन संचालक, कृषि
सुनील दुबे सीईओ, जिप भिंड उप सचिव, राजभवन
श्रीमती संघमित्रा गौतम उप सचिव, हायर एजुकेशन सीईओ जिपं, आलीराजपुर
श्रीमती नंदा भलावे कुशरे सीईओ जिपं आगर मालवा अपर परियोजना संचालक, माध्यमिक शिक्षा अभियान
कमल सोलंकी उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग सीईओ जिला पंचायत रायसेन
राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसर भी बदले
अफसर पूर्व पदस्थापना नई पदस्थापना
भुरलाङ्क्षसह सोलंकी अपर कलेक्टर शाजापुर सीईओ जिपं आगर-मालवा
मिलिंद कुमार नागदेवे अपर कलेक्टर छतरपुर सीईओ जिपं खरगोन
वीरसिंह चौहान अपर कलेक्टर बुरहानपुर सीईओ जिपं भिंड
राकेश शर्मा डीजीएम दुग्ध संघ भोपाल जीएम मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी








