मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘जोरम’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए सर्वाइवल थ्रिलर ‘जोरम’ का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक पिता की भूमिका निभाई है, जो अपनी तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भाग रहे हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी का किरदार ‘दसरू’ अपने परिवार के साथ गांव में रहता है, लेकिन आगे चलकर उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आता है, जब उन्हें अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़कर मुंबई जाना पड़ता है। दसरू अपनी तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए भाग रहा है। वहीं जीशान अय्यूब का किरदार पुलिस अधिकारी ‘रत्नाकर’ दसरू को पकड़ने के मिशन पर हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।









