Popup Image
Advertisement

मशहूर एक्ट्रेस Madhu Malhotra का निधन, ‘रिश्ता कागज का’, ‘कर्ज’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में किया था काम

सत्ते पे सत्ता, कर्ज, हीरो जैसी फिल्मों में काम करने वाली सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 13 मार्च को मुंबई में हुआ।ट्रेड मैगजीन ‘फिल्म इंफॉर्मेशन’ के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके निधन की वजह क्या थी।

Advertisement

मधु मल्होत्रा ने 1975 में रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म अंधेरा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1979 में शक्ति सामंत की फिल्म द ग्रेट गैम्बलर में उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार जय की बहन की भूमिका निभाई।1980 की फिल्म कर्ज में उन्होंने पिंकी का किरदार निभाया था। वहीं 1981 की फिल्म आस पास में वह प्रेम चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

मधु मल्होत्रा ने 1982 की फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी काम किया था, जिसका निर्देशन राज एन सिप्पी ने किया था। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में वह पेंटल के साथ नजर आई थीं।वहीं सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो में मधु मल्होत्रा लोकप्रिय गीत “लंबी जुदाई” में जिप्सी महिला के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थे।

Advertisement

बाद में उन्होंने 1992 की फिल्म हीर रांझा में अनिल कपूर की बहन का किरदार निभाया। 1993 की फिल्म किंग अंकल में उन्होंने मिसेज मलिक की भूमिका निभाई। वह 1998 की फिल्म गुलाम में भी नजर आई थीं। मधु मल्होत्रा आखिरी बार 2000 में रिलीज हुई मोहन भाकरी की फिल्म वो बेवफा थी में दिखाई दी थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें