Popup Image
Advertisement

महाकाल क्षेत्र के रेस्टोरेंट्स में गंदगी रोटी पर लगा रहे थे मिलावटी घी

सुरेश उपहारगृह, हरसिद्धि और सतयुग रेस्टोरेंट में संभागीय उडऩदस्ते की कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार दोपहर जब संभागीय खाद्य विभाग की टीम ने हरसिद्धि माता मंदिर के पास संचालित रेस्टोरेंट में आकस्मिक जांच की तो वहां ग्राहकों को परोसी जाने वाली रोटियों पर शुद्ध घी के नाम पर अमानक (वनस्पति) घी लगाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही इस अमानक घी के साथ-साथ दही, लस्सी और सब्जी की ग्रेवी के नमूने जब्त किए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास इन दिनों अधिकमास के दौरान देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जहां इसी क्षेत्र में भोजन-नाश्ता कर रहे हैं। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। संभागीय उडऩदस्ते में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. जामोद, सुरेंन्द्र ठाकुर, बसंतदत्त शर्मा, बी.एस. देवलिया तथा नमूना सहायक प्रदीप लकड़े शामिल थे। उडऩदस्ते ने हरसिद्धि मंदिर और गुदरी चौराहा क्षेत्र के प्रमुख रेस्टोरेंट्स पर औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

रेस्टोरेंट के किचन में मिली गंदगी

होटल हरसिद्धि रेस्टोरेंट (चारधाम मंदिर पार्किंग के पास) के किचन के भीतर चारों ओर गंदगी, कर्मचारियों में पर्सनल हाइजीन का अभाव और खुली खाद्य सामग्री रखने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने यहां से पनीर, जलेबी, दही और लस्सी के सैंपल लिए। साथ ही सुरेश उपहारगृह पर भी गंदगी व अमानक खाद्य सामग्री मिली। यहां से घी, दही, लस्सी, सब्जी की ग्रेवी के नमूने लिए गए। दोनों ही दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement

सतयुग रेस्टोरेंट से मिठाई के सैंपल लिए

खाद्य विभाग के संभागीय उडऩदस्ते ने गुदरी चौराहा स्थित सतयुग रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन, बेसन मगज व बूंदी के लड्डू, मावा बर्फी और पिस्ता कसाटा मिठाई के सैंपल लिए हैं।

सैंपल भोपाल भेजे
सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-बसंतदत्त शर्मा
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें