Advertisement

महाकाल नगरी में अब एप के जरिए पार्क हो रहे वाहन

शहर की तीन पार्किंग पर सिस्टम लागू

Advertisement

अन्य पार्किंग जल्द जुड़ेगी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल नगरी में निजी वाहनों से आ रहे लोगों को हाईटेक फीलिंग होने लगी है। स्मार्ट सिटी ने शहर की तीन मुख्य पार्किंग पर एप के माध्यम से वाहन पार्किंग सिस्टम लागू किया है। जल्द ही अन्य पार्किंग को भी इससे जोड़ा जा रहा है। देशभर से महाकाल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत यह व्यवस्था पिछले एक माह से लागू की जा चुकी है।

Advertisement

महाकाल महालोक में त्रिवेणी संग्रहालय के पास सरफेस पार्किंग और नीलकंठ वन के पास बेसमेंट पार्किंग शुरू की गई है। इसके अलावा हरिफटक ओवरब्रिज के पास मेघदूत वन पार्किंग में भी ‘उज्जैन पार्क स्मार्ट’ एप के जरिए वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इसके लिए देश दुनिया का कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले से उज्जैन पार्क स्मार्ट एप डाउनलोड कर अपने वाहन को पार्क कर सकता है।

एडवांस बुकिंग से पार्किंग का झंझट नहीं

Advertisement

एप के माध्यम से अच्छी सुविधा यह शुरू की गई है कि लोग अपनी गाडिय़ों को एडवांस में भी पार्क कर सकते हैं। इससे भीड़ अधिक होने पर पार्किंग के झंझट से भी बच सकते हैं।

ऐसे हो रही एडवांस पार्किंग

उज्जैन पार्क स्मार्ट एप से ऑनलाइन एडवांस पेमेंट (यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड) से कर सकते।

पार्किंग में लगे वाहन का पेमेंट फास्ट टैग कार्ड से होगा।

फास्ट टैग न होने या बैलेंस नहीं होने पर नगद पेमेंट भी कर सकते।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें