Advertisement

महाकाल मंदिर के आसपास घरों को बनाया होटल, अब टैक्स की पड़ सकती मार

होटल पर कर सकता है निगम कार्रवाई

Advertisement

महाकाल मंदिर के आसपास घरों को बनाया होटल, अब टैक्स की पड़ सकती मार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल मंदिर के आसपास घरों को होटल बनाने वालों पर निगम के कमर्शियल टैक्स की मार पड़ सकती है। कर शक्ति अभियान के तहत निगम के उडऩदस्ते अब किसी भी समय होटलों की जांच कर टैक्स वसूलने की तैयारी में हैं। औद्योगिक क्षेत्र में भी टीम की कार्रवाई संभावित है।

Advertisement

महाकाल मंदिर के आसपास कई लोगों ने अपने घरों को होटलों में बदल लिया है और दर्शनार्थियों से अच्छी कमाई कर रहे हैं, लेकिन निगम को संपत्तिकर आवासीय दर से ही दिया जा रहा है। इस कारण निगम को आर्थिक मार पड़ रही है। मंगलवार को कर शक्ति अभियान का रुख महाकाल मंदिर क्षेत्र की ओर होने की संभावना है। इस क्षेत्र से निगम को अच्छा टैक्स मिलने की उम्मीद है।

निगम का उडऩदस्ता होटलों की जांच कर पता लगाएगा कि होटल मालिक निगम को कितना टैक्स दे रहे। नगर निगम द्वारा संचालित सम्पत्तिकर एवं जलकर वूसली की विशेष मुहिम ”कर शक्ति अभियान” सोमवार से शुरू की गई है। निगम के अधिकारी, कर्मचारी इसके माध्यम से कर वसूली में जुट गए हैं।

Advertisement

नोडल अधिकारी और अपर आयुक्त आदित्य नागर के नेतृत्व में पहले दिन ही कार्रवाई कर टैक्स वसूला। निगम द्वारा सभी झोन क्षैत्रों में फ्लेक्स और ई-रिक्शा के माध्यम से माईक पर प्रचार करते हुए सभी भवन एवं भूमि स्वामियों से अपना बकाया सम्पत्तिकर एवं जलकर जमा कराने की अपील भी की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें