महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूर्व की तरह बहाल हो, सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। पहले सोमवार को फैली अव्यवस्था को दूर करने के लिए उज्जैन उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस ने महाकाल मंदिर में पूर्व की तरह व्यवस्था बहाल करने की मांग की। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दर्शन व्यवस्था में हुई लापरवाही में सुधार करने का अनुरोध किया गया। पूर्व निगम सभापति आजाद यादव की मौजूदगी में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस बबलू खींची और उज्जैन उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपेश जैन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम दिये ज्ञापन दिया।

Advertisement
Advertisement









