Advertisement

महावीर जयंती: दिगंबर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य जयसिंहपुरा में, पार्किंग के लिए सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात

व्यवस्था बनने पर अगले साल शांतिनाथ मंदिर बिनोद मिल में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महावीर जयंती पर होने वाला दिगंबर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य इस बार भी जयसिंहपुरा में ही होगा। ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए 10 सुरक्षा गार्डों की डयूटी लगाई जाएगी।

यह फैसला महावीर जयंती उत्सव समिति ने समाज के प्रबुद्धजनों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया है। जैन समाज 31 मार्च को महावीर जयंती मनाएगा। हर साल इस मौके पर शोभायात्रा, श्रीजी अभिषेक जैसे कार्यक्रमों के साथ दिगंबर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य(सामूहिक भोज) भी होता है। स्वामी वात्सल्य का आयोजन जयसिंहपुरा स्थित मंदिर परिसर में होता है। परिसर के भीतर यूं तो बहुत जगह है लेकिन महाकाल लोक बनने के बाद जयसिंहपुरा मार्ग पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है, ऐसे में मंदिर तक पहुंचना बड़ा मुश्किल होता है। पहुंच भी जाए तो पॉर्किंग यहां बड़ी समस्या बन जाती है। इस सबके चलते समाज का एक बड़ा तबका बिनोद मिल परिसर स्थित शांतिनाथ मंदिर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन करना चाहता था। इसे लेकर चर्चा भी चल रही थी। रविवार को इस संबंध में समाज की बैठक हुई और प्रबुद्धजनों ने मंथन किया।

Advertisement

यह तय हुआ

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जगह है लेकिन वॉशरूम नहीं है। चूंकि समय कम है और वॉशरूम इतनी जल्दी नहीं बनाए जा सकते, ऐसे में इस साल आयोजन जयसिंहपुरा मंदिर परिसर में ही कर लिया जाए।

Advertisement

ट्रैफिक और व्यवस्थित पॉर्किंग के लिए दस सिक्योरिटी गार्ड की डयूटी लगाई जाएगी।

अगले साल के लिए आयोजन के लिए बैठकर चर्चा की जाएगी।

सुरक्षा गार्ड लगाएंगे
ट्रैफिक और व्यवस्थित पॉर्किंग के लिए १० सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे। अगले साल के आयोजन के लिए बाद में योजना बनाएंगे।
नितिन दोषी संयोजक, महावीर जयंती उत्सव समिति

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें