महाशिवरात्रि 2026: लाइट कलर साड़ियों से पाएं खूबसूरत फेस्टिव लुक.

हर साल फैशन बदलता है, लेकिन त्योहारों पर हल्के रंग यानी लाइट कलर साड़ियां हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। महाशिवरात्रि के दिन लाइट कलर साड़ी पहनना शुभ भी माना जाता है और इससे लुक भी बेहद शांत और आकर्षक दिखता है। इस बार अगर आप भी सोच रही हैं कि कौन-सी साड़ी पहनें, तो हम आपको ऐसे विकल्प बता रहे हैं जो पूजा, ऑफिस और परिवारिक कार्यक्रम हर जगह के लिए परफेक्ट हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डबल शेड लाइट कलर साड़ी
आजकल डबल शेड यानी दो हल्के रंगों के मिश्रण वाली साड़ियां भी खूब चलन में हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर आपको पूजा के बाद ऑफिस भी जाना है, तो इस तरह की साड़ी सबसे सही विकल्प साबित हो सकती है। डबल शेड साड़ी की खास बात यह है कि यह न ज्यादा भड़कीली लगती है और न ही बहुत साधारण। हल्के रंगों का मेल साड़ी को आकर्षक बना देता है। इसमें आप क्रीम-पिंक, व्हाइट-पीच या ब्लू-ग्रे जैसे शेड चुन सकती हैं।
व्हाइट प्रिंटेड साड़ी
अगर आप ऐसा लुक चाहती हैं जो साधारण भी लगे और सबसे अलग भी दिखे, तो व्हाइट प्रिंटेड साड़ी सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जो महाशिवरात्रि जैसे पर्व के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
पिंक ऑर्गेंजा साड़ी
महाशिवरात्रि के दिन लाइट कलर साड़ियों में पिंक कलर भी खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ियां आजकल महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं।
पीच कलर साड़ी
पीच रंग पिछले कुछ सालों से त्योहारों में खूब पसंद किया जा रहा है। यह रंग न बहुत हल्का लगता है और न बहुत गहरा। यही कारण है कि यह हर स्किन टोन पर अच्छा दिखता है। महाशिवरात्रि के दिन लाइट कलर साड़ियों में पीच रंग बेहद आकर्षक लगता है।
येलो और ब्लू कलर साड़ी
अगर आप डबल शेड वाली लाइट कलर साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए इस तस्वीर में नजर आने वाला ऑप्शन महाशिवरात्रि के लिए सबसे अच्छा है। इसे आप पूजा या महाशिवरात्रि के दिन ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। आप इस तरह की साड़ी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
चंदेरी सिल्क
अगर आप पूजा के दौरान एक रॉयल और शालीन लुक चाहती हैं, तो चंदेरी सिल्क बेस्ट है। हल्के हरे या क्रीम कलर की चंदेरी साड़ी पर सुनहरी बॉर्डर बहुत ही शानदार लगती है। यह वजन में काफी हल्की होती है जिससे आप दिन भर के अनुष्ठानों में सहज महसूस करेंगी।
बंधनी प्रिंट
शिवरात्रि जैसे पारंपरिक त्यौहार पर बंधनी या लहरिया प्रिंट कभी पुराना नहीं होता। लाल और पीले के कॉम्बिनेशन वाली बंधनी साड़ी सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती है और यह धार्मिक आयोजनों में बहुत खिलती है।
टिश्यू सिल्क
अगर आप शाम के समय शिव बारात या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं, तो टिश्यू सिल्क की साड़ी चुनें। इसकी चमक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगी। इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर करना न भूलें।
प्लेन शिफॉन विद हैवी बॉर्डर
सादगी में सुंदरता चाहने वाली महिलाओं के लिए डार्क ग्रीन या बॉटल ग्रीन कलर की प्लेन शिफॉन साड़ी और उस पर एक खूबसूरत गोल्डन या मिरर वर्क वाला बॉर्डर सबसे अच्छा विकल्प है। यह पहनने में जितनी आरामदायक है दिखने में उतनी ही स्टाइलिश।









