Advertisement

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर उपचार कराने पहुंची जहां डॉक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नागझिरी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

 

Advertisement

थाना प्रभारी विक्रम इवने ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आदर्श नगर नागझिरी में क्लिनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि फर्जी डॉक्टर रिजवान ने एक साल पहले उपचार के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर क्लिनिक में लगातार दुष्कर्म करता रहा।

10 दिन पहले भी उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने थाने पहुंचकर रिजवान के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। टीआई इवने ने बताया कि रिजवान के पास उपचार करने के लिये कोई डिग्री या सार्टिफिकेट नहीं हैं, वह घर पर ही फर्जी तरीके से क्लिनिक संचालित करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें