मानसून भटका : प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से चल रही तेज हवा, उमस से लोग परेशान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अरब सागर से उठा मानसून महाराष्ट्र कोंकण इलाके में भटक गया है। इस वजह से शहर में इसकी आमद थोड़ी देरी से होगी। हालांकि प्री-मानसून एक्टिविटी शहर में शुरू हो चुकी है। इस वजह से सुबह और शाम के समय ठंडी हवा (पछुआ हवा) चल रही है। हालांकि दोपहर में हो रही उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में ज्यादा उछाल नहीं है। यह 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।, जो बुधवार के 39.5 डिग्री से .5 डिग्री कम था। हालांकि रात का तापमान 26 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

प्री मानूसन एक्टिविटी के कारण शहर में हवा की गति भी बढ़ गई है और यह 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई है। इस वजह से आद्र्रता में भी इजाफा हो रहा है। खासकर सुबह के समय । शुक्रवार को यह 85 फीसदी थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त के मुताबिक प्री-मानसून गतिविधियों के कारण उमस अभी बनी रहेगी। दिन में हवा चल सकती है। बादल भी छाए रहेंगे। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
मानसून 20 के बाद
केरलम, गोवा होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचा अरब सागर से उठा मानसून कोंकण इलाके में अटक गया है। इसकी धीमी पड़ती रफ्तार से अनुमान है कि अब यह 20 जून के आसपास ही प्रदेश में दस्तक देगा। बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून ओडिशा से बिहार तक आ गया है। हालांकि यह देरी से मध्यप्रदेश पहुंचेगा।
जून में तापमान की स्थिति
| Date | Maximum (°C) | Minimum (°C) |
|---|---|---|
| 4 June | 39.0 | 25.5 |
| 5 June | 35.0 | 21.0 |
| 6 June | 38.0 | 24.8 |
| 7 June | 39.0 | 26.0 |
| 8 June | 39.5 | 26.8 |
| 9 June | 40.0 | 26.5 |
| 10 June | 39.5 | 26.8 |
| 11 June | 38.5 | 27.2 |
| 12 June | – | 27.0 |









