Popup Image
Advertisement

मुंबई इंडियंस ने Hardik Pandya को बनाया कप्तान

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वे MI को 5 खिताब दिला चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी।

Advertisement

हालांकि, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। फ्रेंचाइजी ने 19 दिन पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। पंड्या के लिए दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ऑल कैश डील हुई थी। तभी से पंड्या के कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे।

फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा- ऑलराउंडर खिलाड़ी पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

Advertisement

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें