मोहल्ला क्लीनिक में 10 बाई पेप मशीन भेंट

उज्जैन। वर्षभर से अधिक समय में 43 हजार से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज करने वाले मोहल्ला क्लीनिक में समाजसेवी शफीक़ भाई और नदीम भाई केट कॉम कम्प्यूटर वालों के ने 10 बाई पेप मशीन डोनेट की गई।
Advertisement
शहर के लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करने के उद्देश्य से चल रहे मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर, दवाईयां, इन्जेकशन, बॉटल सब फ्री मुहैया कराया जा रहा है। कोविड की दूसरी लहर की संभावना को देखते हुए मोहल्ला क्लीनिक ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर प्रारंभ किया। जिसमें अब तक 74 कोविड मरीज स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
Advertisement









