Advertisement

मौसम : 4 दिन में पारा 4 डिग्री लुढ़का, बढ़ी ठिठुरन

उज्जैन। पिछले चार दिनों में रात के तापमान में चार डिग्री कमी आई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। दिन का तापमान भी तीन दिन से लगातार कम हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के असर से ठंड बढ़ रही है।

Advertisement

जीवाजी वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीती रात पारा एक डिग्री और लुढ़ककर 11.5 डिग्री पर पहुंच गया।

हवा की गति 4 किलोमीटर की प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में और कमी आ सकती है।सर्दी बढऩे से लोग भी अब गरम कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं धूप भी सुहानी लगने लगी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें