Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ गया। 17वें सीजन में टीम को अपने ही होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की यह सीजन में लगातार तीसरी जीत रही।

Advertisement

सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाए।

126 रन का टारगेट राजस्थान ने 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम से रियान पराग ने फिफ्टी लगाई, वह 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें