हरमनप्रीत का इस्तीफा, स्मृति बनीं कप्तान

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी
मुंबई, एजेंसी। बीसीसीआई ने हरमनप्रीत के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना को विमेंस टीम का कप्तान बनाया गया है। वे इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगी। हरमप्रीत ने मंगलवार को ही बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।
इधर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी मैच 2022 में खेला था। वैभव टीम में बरकरार हैं। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा।
कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले शतक से जीता भारत
लखनऊ, एजेंसी। भारत ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं टी-20 जीत भी है। भारत जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे सीरीज के बाद से कोई भी मैच नहीं हारा है। इकाना स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।









