Advertisement

राहत:करीब 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर पहुंचे

रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत से जूझ रहे इंदौर सहित मध्यप्रदेश के लिए मंगलवार का दिर राहतभरा रहा। रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक बड़ी खेप दोपहर में इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी। 312 बॉक्स में करीब 15 हजार इंजेक्शन बैंगलुरु से लेकर स्टेट प्लेन इंदौर पहुंचा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंजेक्शन के बंटवारे के संबंध में बताया कि प्रदेश को रेमडेसिविर की खेप मिली है। जिसे 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में आवश्यकतानुसार वितरित किया गया है।

Advertisement

संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने बताया कि पहले की तरह ही स्टेट प्लेन और हेलीकॉप्टर से रेमडीशिविर को इंदौर से अन्यत्र पहुंचाया जा रहा है। रेमडेसिवीर की इस खेप मे इंदौर को 56 रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स मिले हैं। इसमं 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज और 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। ADM अजय देव शर्मा एयरपोर्ट पर व्यवस्था के लिए मौजूद रहे

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें