Popup Image
Advertisement

इंदौर में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

इंदौर में एक आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे का है। 28 वर्षीय अनुराग भागोर ने द्वारिकापुरी इलाके में दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही रोहित भी मौजूद था। उसने बताया कि अनुराग ड्यूटी के दौरान आ रहे फोन कॉल्स रिसीव नहीं कर रहा था। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। अनुराग ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है। 7 दिन से मायके में ही है।

अनुराग, अलीराजपुर का निवासी था। द्वारिकापुरी थाने से पहले वह सर्राफा थाने में था।अनुराग ने रात में अपने दोस्त विकास वसुनिया से मोबाइल पर बात की थी। उसने कहा था- पत्नी फोन नहीं उठा रही है। मैसेज देखने के बाद भी रिप्लाई नहीं किया। उसे कह देना कि अब मेरी लाश देखने को मिलेगी। वह लाश के आसपास भी नहीं भटके।संभवत: अनुराग की यह आखिरी बातचीत थी। पुलिस इस मामले में दोस्त के बयान लेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें