Popup Image
Advertisement

रीयल हीरो- निगमायुक्त की सख्ती से कोयला फाटक कंठाल मार्ग चौड़ीकरण का काम पूर्णता की ओर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की रात-दिन की मेहनत, संभागायुक्त आशीषसिंह और कलेक्टर रौशनकुमार सिंह की मॉनिटरिंग के कारण शहर में सबसे पहले चौड़ी होने वाली कोयला फाटक- कंठाल चौराहा सड़क अब पूर्णता की ओर है। करीब एक साल से इस सड़क का काम बेहद धीमी गति से चल रहा था और लोग बेहद परेशान थे। पर निगमायुक्त ने लगातार दौरे कर ठेकेदार और अफसरों की लगाम कसी तो दूसरी बरसात से पहले यह रोड पूरा होने की तरफ आ गया है। मिश्रा रविवार को मुआयना करने पहुंचे तो रहवासियों-व्यापारियों के सहयोग की खूब सराहना की। साइड पोर्च पर पेवर ब्लॉक लगाने और नालियों पर सीमेंट कांक्रीट का काम अंतिम चरण में है।

Advertisement

दिन-रात चली शिफ्ट, आपसी समन्वय से आसान हुआ काम
मार्ग चौड़ीकरण पूरा करने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त ने लगातार दौरे किए। दिन के साथ उन्होंने रात में भी काम करवाया। प्री-कास्ट नाली निर्माण, आईईसी चेंबर, सीवरेज लाइन और पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने का काम भी साथ-साथ चला।

निगम आयुक्त ने बताया कि इस मार्ग पर डीएलसी (ड्राई लीन कंक्रीट) कार्य के साथ पीक्यूसी (पैनल कंक्रीट) काम भी पूरा कर लिया गया है। मंदिरों का विस्थापन और बिजली पोल शिफ्टिंग का काम भी पूरा हो गया है। मुख्य सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद अब फिनिशिंग चल रही है।

Advertisement

इधर, जनप्रतिनिधि रील की ओर

अफसरों ने काम पूरा करने के लिए रीयल पर जोर दिया, जबकि महापौर जैसे जनप्रतिनिधि रील पर ही ध्यान केंद्रित करते रहें। उन्होंने मार्ग का कभी-कभार दौरा किया और रील डालकर इतिश्री कर ली।

Advertisement

कंठाल, सतीगेट, ढाबा रोड और रामघाट मार्ग से रात में भी हटेगा मलबा

उज्जैन। चौड़ीकरण से प्रभावित शहर के सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कंठाल से सतीगेट, ढाबा रोड और रामघाट मार्ग से अब रात के समय भी मलबा हटाया जाएगा। यहां नाली निर्माण का काम तेजी से करने के निर्देश कलेक्टर रौशनकुमार ङ्क्षसह ने दिए हैं। सिंह रविवार शाम निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ मुआयना करने निकले थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें