Popup Image
Advertisement

‘रेलवे स्टेशन पर महिला गिरोह’, 9 दिन में तीन वारदात

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर पिछले ९ दिनों में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं के पीछे महिला चोर गिरोह का हाथ सामने आ रहा है। ताजा मामला मंगलवार का है, जहां रतलाम जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 7 पर खड़ी एक महिला की 2 तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी गई।

Advertisement

पिपलीनाका क्षेत्र की रहने वाली हेमलता कोठारी मंगलवार को रतलाम जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 7 पर साप्ताहिक ट्रेन (हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस) का इंतजार कर रही थीं। ट्रेन आते ही जैसे ही वे भीड़ के बीच कोच में चढऩे लगीं, अज्ञात बदमाशों ने 2 तोला वजनी सोने की चेन उड़ा दी। महिला को इसका पता आधे रास्ते में चला, उन्होंने रतलाम से लौटकर उज्जैन जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नागदा-इंदौर पैसेंजर में चढ़ते समय उड़ाया मंगलसूत्र
इससे पहले रविवार को प्लेटफार्म नंबर 2 पर वारदात हुई थी। नागदा निवासी अश्विनी पति अंशुल शर्मा नागदा-इंदौर पैसेंजर ट्रेन से देवास जाने के लिए कोच में चढ़ रही थीं। भारी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने उनके गले से मंगलसूत्र गायब कर दिया।

Advertisement

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में 72 हजार की चेन चोरी: 3 जून को प्लेटफार्म 8 पर उज्जैन की ही रहने वाली सारिका पति संजय सोनी के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई। सारिका दाहोद जाने के लिए इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर 5 के सामने खड़ी थीं, तभी यात्रियों की रेलमपेल के बीच बदमाशों ने 72 हजार रुपए कीमत की चेन पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी के पीछे महिला गैंग होने का शक!
जीआरपी ने वारदात के वक्त के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कुछ आपराधिक प्रवृत्ति की महिलाएं सामने आई हैं। जो यात्री बनकर प्लेटफार्म पर आ रही हैं और वारदात को अंजाम देकर भीड़ के साथ ही ट्रेन में चढ़ जाती हैं, फिर अगला स्टेशन आते ही उतरकर फरार हो जाती हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें