Advertisement

रोड पर ऑटो खड़ा कर लोगों धमका रहा था, पुलिस ने पकड़ा

बिना नंबर का ऑटो और खटकेदार चाकू जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। सड़क पर ऑटो खड़ा कर चाकू हाथ में लेकर लोगों को धमका रहे ऑटो चालक को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उसके पास से खटकेदार चाकू और ऑटो जब्त किया गया है।

दरअसल, पुलिस कप्तान के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी ग्रामीण अभिषेक रंज और एसडीओपी महेंद्रसिंह परमार के मार्गदर्शन में टीआई अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी ईदगाह रोड पर एक व्यक्ति बिना नंबर का ऑटो सड़क पर खड़ा कर हाथ में चाकू लिए खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है।

Advertisement

इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चाकू से लोगों को डरा रहे शख्स को घेराबंद कर गिरफ्त में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज पिता रशीद खान (35) निवासी शाहजीलालपुरा बताया, बाद में उसके कब्जे से खटकेदार चाकू और बिना नंबर का ऑटो जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review