Advertisement

लापता बालिका चित्तौड़ में मिली

लापता बालिका चित्तौड़ में मिली

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से एक साल पहले लापता हुई 15 साल की किशोरी प्रेमी के साथ राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ से मिली है। वह ३ माह पहले मां बन गई थी। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी तरह पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र से भी एक माह पहले 15 वर्षीय कशोरी प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे पीथमपुर से हिरासत में लिया है।

चिमनगंज मंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी को झुग्गी बस्ती में रहने वाला अर्जुन बंजारा बहला फुसलाकर ले गया था। एक साल बाद किशोरी प्रेमी और 3  माह के बच्चे के साथ राजस्थान के चित्तौडगढ़ से मिली। एक साल के भीतर किशोरी से कई बार दुष्कर्म हुआ। वह मां बन गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें