Popup Image
Advertisement

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, संदेहियों पर नजर

स्टेशन से गदापुलिया के बीच 5 कोच की खिड़कियों के कांच फोड़े

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देश की प्रीमियम और सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार देर रात उज्जैन रेलवे स्टेशन छोडऩे के कुछ देर बाद गदापुलिया के आसपास अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है।

नागपुर से (उज्जैन-फतेहाबाद होते हुए) इंदौर जा रही ट्रेन संख्या 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार रात करीब 10.45 बजे गदा पुलिया के आसपास ताबड़तोड़ पत्थर फेंके गए। अचानक हुए हमले से ट्रेन के पांच कोच की खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद ट्रेन को इंदौर ले जाया गया। ट्रेन में मौजूद सुरक्षाबलों से सूचना मिलने पर उज्जैन आरपीएफ ने नीलगंगा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर चैकिंग भी की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

Advertisement

संदिग्धों की तलाश तेज आईपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके हुलिए के आधार पर तलाश की जा रही है।

भोपाल-जयपुर ट्रेन में जेब से 23 हजार रुपए निकाले
भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्री की जेब से अज्ञात बदमाश ने 23 हजार 600 रुपए उड़ा दिए। जीआरपी के मुताबिक शाजापुर के ग्राम खामखेड़ा (चितावद) निवासी मुकेश पिता मोतीलाल परमार के साथ यह घटना हुई है। मुकेश ने उज्जैन जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisement

बांद्रा-झांसी एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल चोरी

बांद्रा-झांसी एक्सप्रेस से महिला यात्री का मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। फरियादी मधु रघुवंशी बांद्रा-गुना ट्रेन के एसी कोच (ए-1) की सीट नंबर 45 पर बांद्रा से गुना की यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान उनका बैग कोच की सीट पर ही रखा हुआ था। इसी बीच किसी अज्ञात चोर ने नजर बचाकर बैग में रखा उनका सैमसंग कंपनी का मोबाइल चुरा लिया। गुना जीआरपी में जीरो पर कायमी के बाद मामला उज्जैन जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है।

पंचवेली एक्सप्रेस से भी मोबाइल चोरी: इंदौर के लसुडिय़ा थाना क्षेत्र की पिंकी पति अजय विश्वकर्मा छिंदवाड़ा से इंदौर की यात्रा कर रही थीं। मक्सी स्टेशन के पास पहुंची और उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि पर्स में रखा पोको कंपनी का मोबाइल नदारद था। जीआरपी मक्सी ने प्रकरण दर्ज कर उज्जैन जीआरपी को भेजा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें