Advertisement

विदेश मंत्री S Jaishankar ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

तीन दिन से चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन में शामिल होने आये करीब 100 से अधिक मेहमानो ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ लिया है। इसी क्रम में देश के विदेश मंत्री इस जयशंकर भी सुबह होने वाली भस्मआरती में पहुंचे।

Advertisement

यहाँ उन्होंने भस्म आरती में शामिल होने के बाद बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विदेश मंत्री का आशीष पुजारी ने पूजन अभिषेक करवाया।

दर्शन का लाभ लेने के पश्चात विदेश मंत्री महाकाल लोक देखने भी गए, उन्होंने महाकाल लोक में हुए कार्य को सराहा और साथ में फोटो सेशन भी करवाकर अपने टिवटर हेंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें