वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला नया वेरिएंट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वियतनाम में वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।कोरोना वायरस से राहत मिलना शुरू हुआ ही था कि एक और आफत ने दस्तक दे ही है। वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का एक और खतरनाक वेरिएंट मिला है। वियतनाम में कोरोना के भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के संयुक्त रूप का पता चला है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग ने यह जानकारी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस वेरिएंट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन और भारत में पाए गये कोरोना के स्ट्रेन की तुलना में यह अधिक तेजी से फैलने वाला हो सकता है। लोंग के अनुसार वियतनाम में पाया स्ट्रेन भारत के स्ट्रेन के और म्यूटेशन के साथ ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन का संस्करण है जो ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के समान है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक जीनोम मानचित्र पर कोरोना वायरस के नए संस्करण की घोषणा करेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने के पीछे नए स्ट्रेन का होना है।
वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लोंग ने कहा कि यह वेरिएं काफी तेजी से हवा में फैलता है और यह पहले की तुलना में अधिक घातक है। साथ ही यह काफी तेज गति से वातावरण में फैलता है। बता दें कि वियतनाम अभी कोरोना वायरस के नए कहर का सामना कर रहा है और इसके आधे से अधिक प्रदेशों में संक्रमण फैल गया है।