Popup Image
Advertisement

टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली भस्मार्ती में शामिल, भगवान महाकाल का पूजन किया

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार की सुबह अनुपमा फेम लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका और भस्मारर्ती में सम्मिलित हुईं। रूपाली ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक शिव आराधना की।

Advertisement

दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए रूपाली भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बाबा महाकाल को देते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। रूपाली ने बताया कि साल 2020 में जब मैं पहली बार महाकाल के दर्शन करने आई थी, उसी दौरान मुझे अनुपमा सीरियल के लिए कॉल आया था। मैं इसे महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि बाबा का साक्षात आशीर्वाद मानती हूं।

हर दो महीने में हाजिरी लगाती हैं अभिनेत्री

Advertisement

रूपाली ने बताया कि जब भी मन विचलित होता है या शांति की तलाश होती है, वे उज्जैन चली आती हैं। वे हर दो महीने में बाबा के दर्शन का प्रयास करती हैं। इससे पहले वे जनवरी 2024 और फिर 2025 में भी यहां आ चुकी हैं। भस्म आरती के अनुभव को उन्होंने अकल्पनीय बताया।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

Advertisement

मंदिर प्रबंध समिति उप प्रशासक एसएन सोनी ने अभिनेत्री का स्वागत कर बाबा का प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

करियर पर एक नजर

जन्म-कोलकाता (पिता प्रसिद्ध निर्देशक अनिल गांगुली)।

पहचान-टीवी शो अनुपमा से लोकप्रिय हुईं।

यादगार रोल- साराभाई वर्सेस साराभाई में मोनिशा का किरदार आज भी दर्शकों का पसंदीदा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें