Advertisement

वेब सीरीज ‘Gullak सीजन 4’ की शूटिंग पूरी

दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज ‘गुल्लक’ के चौथा भाग अब जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। इस सीरीज ने अपनी दमदार और पारिवारिक खट्टी-मीठी कहानी के जरिए लोगों के दिल में खास जगह बनाई।

Advertisement

सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब दर्शक बेसब्री से इसके चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के निर्माताओं ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।

निर्देशक श्रेयांश पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। ‘गुल्लक 4’ का एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘गुल्लक सीजन 4 की शूटिंग खत्म। हर हर महादेव।’ इसके साथ उन्होंने ‘गुल्लक सीजन 4’ के पूरे क्रू सदस्यों की एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘थके हुए शरीर, खुश आत्माएं, मुस्कुराते हुए चेहरे और ढेर सारी यादें। इस तरह हमने समापन किया।’ इस पोस्ट के बाद से फैंस उत्साहित हो गए और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें