Advertisement

व्यवस्था दमदार, दर्शनार्थियों ने जताया आभार

महाशिवरात्रि और उसके अगले दिन देशभर से पहुंचे 8,06,545 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में पहले की तुलना में अच्छा सुधार हुआ है। इस व्यवस्था की बदौलत ही महाशिवरात्रि और उसके अगले दिन देशभर के अलग-अलग राज्यों से 8 लाख 6 हजार 545 श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए। पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था बनाते हुए सभी को सुगमता से दर्शन करवाए। जल्दी दर्शन होने से दर्शनार्थी भी बेहद खुश नजर आए। अधिकारियों की दमदार व्यवस्था पर दर्शनार्थियों ने ना सिर्फ आभार जताया बल्कि अपनी अनुभव भी साझा किए।

व्यवस्था पर क्या बोले दर्शनार्थी

Advertisement

मंदिर प्रशासन द्वारा काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई थीं। हमें डेढ़ घंटे में दर्शन हुए, ना किसी ने दुव्र्यवहार किया। दर्शन की सुविधा बेस्ट थी। भगवान महाकाल के दर्शन कर हम धन्य हो गए।
– दर्शनार्थी, ग्वालियर

दो घंटे के अंदर मुझे दर्शन हो गए। प्रशासन की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ नहीं है। पानी, जूता स्टैंड और अन्य सुविधाएं सही जगह पर मिली जिससे काफी आसानी हुई।
दर्शनार्थी, जामनगर

Advertisement

मंदिर में काफी भीड़ थी, बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने बेहतर तरीके से व्यवस्थाओं को जुटाया था। पीने का पानी, विश्राम सहित अन्य सुविधा से दर्शन आसान हो गए।
दर्शनार्थी, राजस्थान

दर्शन के साथ पुलिस की व्यवस्था भी काफी अच्छी है। मन में भगवान महाकाल के दर्शन की कामना लेकर आए थे जो इस महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पूरी हुई। काफी अच्छा अनुभव रहा।
दर्शनार्थी, महाराष्ट्र

Related Articles

Write a review