Advertisement

शराब दुकान के काउंटर से 50 हजार लूटकर भागा युवक

उज्जैन। सोमवार रात सांवेर रोड़ दो तालाब के पास स्थित कलाली के काउंटर पर रखे 50 हजार रुपये लूटकर युवक ने दौड़ लगा दी।

Advertisement

कलाली के कर्मचारियों ने पीछा कर युवक को पकड़ा और माधव नगर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि संजय पिता महेन्द्र खारवाल निवासी देशी कलाली दो तालाब के पास सांवेर रोड़ रात में गल्ले में रखे रुपयों की गड्डी बनाकर काउंटर पर रख रहा था तभी एक युवक काउंटर के पास पहुंचा और 500 के 100 नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी उठाकर दौड़ लगा दी।

संजय ने शोर मचाया तो कर्मचारी जीतू व अन्य ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस केसुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये युवक का नाम संतोष पिता नगजी मालवीय निवासी सार्थक नगर है। उसके खिलाफ लूट का केस दर्ज कर 50 हजार रुपये जब्त किये हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें