Popup Image
Advertisement

शादी का झांसा देकर 80 हजार रु. ऐंठे, गहने-नकदी लेकर फरार

उज्जैन। पंवासा में अधेड़ को ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ ने लाखों की चपत लगा दी। पंवासा निवासी प्रहलाद पिता पन्नालाल पेशे से हलवाई हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने 17 नवंबर को 80 हजार रुपए देकर गुराडिय़ा डोंगर निवासी होकमसिंह और शारदाबाई की मदद से दूसरी शादी खुशबू से की। कुछ दिन बाद खुशबू विवाद कर होकमसिंह और शारदाबाई के पास चली गई।

Advertisement

जब प्रहलाद खुशबू को वापस लेने गया तो उसे भेजने से मना कर दिया। हाल ही में प्रहलाद ने जब घर की आलमारी चैक की तो सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, पायजेब व 25 हजार नकदी गायब थे। प्रहलाद शारदाबाई और होकमसिंह के घर पहुंचा तो दोनों जगह ताले लगे हुए थे। पंवासा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें