Advertisement

शादी के लिए लड़की ग्वालियर से लड़के को भगाकर उज्जैन ले आई…

पुलिस ने थाने में बैठाया, परिजनों को दी सूचना, दोनों हैं नाबालिग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।अमूमन लड़का लड़की को भगा ले जाता है। मगर इस कहानी में एक लड़की लड़के को भगाकर ग्वालियर से उज्जैन ले आई शादी रचाने के लिए।

लेकिन इसके पहले ही लड़के के उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदार ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों नाबालिग है। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को बैठा लिया और उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

Advertisement

घटना शनिवार की है। भिंड जिले के एक गांव की रहनेवाली लड़की को ग्वालियर में कॉलेज में पढ़ रहे लड़के से प्यार हो गया। शनिवार को लड़की ने शादी के लिए लड़के पर दबाव बनाया। योजना बनाकर उज्जैन को सेफ जगह मानकर दोनों यहां आ गए। लड़की मंदिर में जाकर शादी के लिए कहने लगी तो लड़के ने कहा कि मेरे ताऊजी उज्जैन में ही रहते हैं। उनसे बात कर लेते हैं।

मोबाइल से उसने चिमनगंज क्षेत्र में रहने वाले ताऊजी से बात की और पूरी बात बताई। वे दोनों को लेकर चिमनगंज थाना पहुंच गए। पुलिस ने लड़की जिस गांव में रहती है उस थाना क्षेत्र की पुलिस से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद दोनों को थाने पर ही बैठाकर परिजनों को सूचना दी गई।

Advertisement

17 वर्षीय किशोर की करंट से मौत

उज्जैन। चांदपुर रायसेन का रहनेवाला अजय पिता बिहारी राठौर १७ साल सोयाबीन काटने जस्सीखेड़ी गया था। गांव में ही रूका था। रात में वह एक मकान की छत पर चढ़ा था इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

तेज आवाज वाली बाइक चलाना पड़ा भारी

उज्जैन। शहर में बाइक के साइलेंसर मोडिफाई कर उसमें पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर उन्हें सड़कों पर दौड़ाना चार बाइक चालकों को भारी पकड़ गया। न्यायालय ने 49  हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। माधवनगर पुलिस के अनुसार तीन बत्ती चौराहा पर वाहनों की चैकिंग की गई।

इसमें चार वाहन चालक वंश पिता नरेंद्र निवासी नयापुरा, वीरेंद्र पिता रमेश जाट कस्तूरीबाग, अनश पिता अशोक सराफा और कपिल पिता रमेश निवासी गदा पुलिया को पकड़ा।

तेज आवाज में ये बाइक चलाते पकड़ाए चारों वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां पर जुर्माना किया गया।

Related Articles